36 दिन से धरने में डटे है उपनल कर्मचारी अब उग्र होगा आंदोलन
स्वास्थ विभाग में सेवा विस्तार कि मांग को लेकर बागेश्वर जिले के संविदा उपनल कर्मचारियों का जिला कार्यालय में 36 वे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है ।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है। कि बागेश्वर के 114 सीएचसी, कर्मचारियों का 31 मार्च 2022 तक करार था।
26 मार्च 2022 से हम सभी सेवा विस्तार कि मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के दरबार में भी बागेश्वर के उपनल कर्मचारी फरियाद लगा चुके है।
केवल आश्वासन के आधार पर हमें बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। अग्रिम 10 मई 2022 के बाद आंदोलन को उग्र रुप दिया जायेगा।