ख़बर शेयर करें -

विजिलेंस का डबल अटैक: रुड़की में 35 हजार और खानपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते दो अफसर गिरफ्तार

 

 

 

रुड़की। हरिद्वार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस (सतर्कता विभाग) की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग विकासखंडों में तैनात अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस दोहरे एक्शन से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

 

मामला 1: पीआरडी अधिकारी 35 हजार रिश्वत लेते धराया पहली कार्रवाई मंगलौर क्षेत्र के नारसन ब्लॉक में हुई। ग्राम मुंडियकी निवासी जोगिंदर ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पीआरडी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप ब्लॉक से जुड़े एक काम के एवज में 35,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और मंगलवार को आरोपी अधिकारी कुलदीप को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क

 

 

 

 

मामला 2: कृषि यंतो की सब्सिडी के नाम पर 10 हजार मांग रहा था सहायक कृषि अधिकारी दूसरी कार्रवाई खानपुर विकासखंड में अंजाम दी गई। यहां तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव पर कृषि यंत्रों की खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10,000 रुपये घूस मांगने का आरोप था। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने मामले की जांच की और आरोप सही सिद्ध होने पर ट्रैप टीम गठित की। मंगलवार को टीम ने हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में विकास को पंख: सीएम धामी ने ऊर्जा, पर्यटन, सड़क और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए जारी किए करोड़ों रुपये

 

 

 

 

जांच और पूछताछ जारी गिरफ्तारी के तुरंत बाद विजिलेंस की टीम ने नारसन और खानपुर दोनों ब्लॉक परिसरों में आरोपी अधिकारियों से पूछताछ की और संबंधित फाइलों व दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। सतर्कता विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक हलके में हड़कंप का माहौल है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *