जल जीवन और पीएमजीएसवाई की समीक्षा: ढिलाई पर तय होगी जवाबदेही, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दिए सख्त निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

जल जीवन और पीएमजीएसवाई की समीक्षा: ढिलाई पर तय होगी जवाबदेही, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

अल्मोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मंगलवार को जनपद में संचालित जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गतिमान योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। मंत्री ने साफ चेतावनी दी कि कार्यों में अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 9.91 लाख से अधिक लाभार्थियों को अगस्त माह की पेंशन जारी, सीएम धामी ने दिए 'अकाउंट बेस्ड पेमेंट' के निर्देश

 

 

 

 

समीक्षा बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में स्वीकृत कुल 1,645 योजनाओं में से 1,517 योजनाएं पूरी कर ली गई हैं, जबकि 128 योजनाओं पर काम जारी है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने ‘सिंगल विलेज’ और ‘मल्टी विलेज’ स्कीम के तहत ‘हर घर जल’ की प्रगति का अलग-अलग ब्यौरा लिया। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर तक निर्बाध पेयजल पहुंचाना है, इसलिए कागजों पर काम पूरा दिखाने के बजाय आम जनता को इसका वास्तविक लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अतिवृष्टि के चलते 3 सितंबर को जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

 

 

 

 

इसके बाद, मंत्री टम्टा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि पीएमजीएसवाई-4 के तहत जनपद में 1,295.04 किलोमीटर कुल लंबाई की 220 सड़कें स्वीकृत हुई हैं। मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन हो और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

 

 

 

बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *