अल्मोड़ा मां राज राजेश्वरी समिति ने झिंझाड़ में चलाया स्वच्छता और जागरूकता अभियान
अल्मोड़ा मां राज राजेश्वरी समिति ने झिंझाड़ में चलाया स्वच्छता और जागरूकता अभियान
अल्मोड़ा। मां राज राजेश्वरी मोहल्ला समिति की ओर से झिंझाड़ क्षेत्र में स्वच्छता, सामाजिक अनुशासन और सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने खम्मा मार्केट से तल्ला कसून बख्शी खोला झिंझाड़ तक पूरे वार्ड में भ्रमण कर स्थानीय निवासियों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के प्रति जागरूक किया।
अभियान के मुख्य बिंदु:
पालतू कुत्तों से गंदगी पर रोक: वार्ड के प्रमुख स्थानों पर अपील वाले फ्लेक्स लगाए गए हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक रास्तों पर पालतू कुत्तों को शौच कराने से आम राहगीरों को भारी परेशानी होती है। जागरूकता के बाद भी यदि कोई नियम तोड़ता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खुले में कूड़ा फेंकने पर पाबंदी: समिति ने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा खुले में न फेंकें और वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।
असामाजिक तत्वों पर नकेल: क्षेत्र में नशेड़ियों के बैठने और जमावड़े पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। समिति ने नागरिकों से आह्वान किया कि ऐसे मामलों की तुरंत सूचना समिति को दें।मोहल्ला समिति के सदस्यों का कहना है कि वार्ड को स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।
अभियान में ये रहे मौजूद: कार्यक्रम के दौरान पार्षद अमित साह ‘मोनू’, खजान कांडपाल, राजेंद्र प्रसाद गुरुरानी, विवेक कनवाल, विवेक लोहनी, केतन पांडे, नमन गुरुरानी, जगदीश वर्मा, शक्ति सिंह, शरद गुरुरानी, रजनी पंत, लोकेश तिवारी, संजय चौहान, पीयूष गुरुरानी, जहांगीर आलम, भावेश पांडे, आशीष गुरुरानी, अंकुर वोहरा, सागर गुरुरानी, भारत भट्ट, निखिल शाही, और सुनील जोशी सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।