देहरादून:जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है-मुख्यमंत्री

0
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण किया।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। जन समस्याओं का त्वरित निराकरण

 

 

अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के लिये प्रति संकल्पबद्ध है।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *