प्रदेश सरकार पर कांग्रेस ने विभिन्न विभागों की भर्तियों में भ्रष्टाचार और अनियमितता के लगाए आरोप

0
ख़बर शेयर करें -

सरकारी नौकरियों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज सचिवालय कूच किया। इस दौरान कांग्रेस ने सरकार पर विभिन्न विभागों की भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगाए

 

सचिवालय घेराव के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, समेत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा मौजूद रहे। इससे पहले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में एकत्रित हो कर पैदल मार्च निकालते हुए ग्लोब चौक से होते हुए सचिवालय पहुचे जहां पुलिस ने कांग्रेसियों को सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

 

 

 

इससे गुस्साए कांग्रेसी बैरिकेडिंग के ऊपर चले गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकारी भर्तियों में घोर अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी विभागों में हो रही भर्तियों में सरकार अपने चेहतों को रेवड़ियां बांटने का काम कर रही है।

 

 

 

उन्होंने इन भर्तियों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि भाजपा शासनकाल में बड़े पैमाने पर भर्तियों में घोटाले किए जा रहे हैं। और लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि पढ़ने लिखने वाले युवा भर्तियों से वंचित हो रहे हैं, जबकि सरकार भर्तियों में अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कोऑपरेटिव की भर्तियां इसका जीता जागता उदाहरण है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि इसके विरोध में समूची कांग्रेस आज प्रदर्शन में शामिल हुई है ।साथ ही सरकार को चेतावनी में कहा कि अभी तो सरकार को चेतावनी स्वरूप यह विरोध प्रदर्शन किया गया है अगर सरकार नहीं जागी तो कांग्रेस को और बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *