चौखुटिया, सोमेश्वर, भतरौजखान, रानीखेत व दन्या पुलिस ने चलाया “भिक्षा नही शिक्षा दें” जागरुकता अभियान

 एसएसपी अल्मोड़ा रचिता जुयाल के निर्देशन पर सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद भर में ऑपरेशन मुक्ति के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  चौखुटिया, सोमेश्वर, रानीखेत, भतरौजखान व  दन्या पुलिस ने ऑपरेशन मुक्ति के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत जनमानस को जागरूक किया। 

जिले भर में पुलिस विभाग की तरफ से ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दे’ स्लोगन के साथ जागरुकता अभियान चलाया गया. जिसका उद्देश्य भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से मुक्ति दिलाकर शिक्षा की ओर अग्रसर करना है। इसके तहत स्कूल नहीं जा रहे बच्चों का चिन्हिकरण कर उन्हें स्कूल में दाखिला दिलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

बच्चो को बाल श्रम और भीख न मांगने के लिये किया गया प्रेरित

 श्रमिकों व घुमंतू लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया।छोटे बच्चों से बाल श्रम ना करवाने व भिक्षा ना देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि अगर आपको कही भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मागते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें।

रिपोर्टर – रोशनी बिष्ट