Almora News:नगर में दिनदहाड़े बुजुर्ग से मोबाइल और नकदी की लूट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

0
ख़बर शेयर करें -

शहर के अंतर्गत कुछ बदमाशों ने दिन दहाड़े एक बुजुर्ग से कान की बाली, मोबाइल और नकदी लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोखरखाली निवासी गंगा दत्त पांडे (64) ने पुलिस चौकी प्रभारी विशन लाल को तहरीर दी।

🔹जाने मामला 

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम वह बाजार से अपने घर को लौट रहे थे। इसी बीच नगर के बीचोबीच एडम्स चौराहे के पास अज्ञात कुछ लोग उनकी सोने की कान की बाली, मोबाइल और चार हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून : बड़ी खबर ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने किया गिफ्तार

आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की।

🔹जल्द ही लगेगा आरोपियों का पता

इसमें उन्हें हल्की चोट आई। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एनटीडी चौकी पहुंचकर मामले की तहरीर देकर आरोपियों का पता लगाने की गुहार लगाई। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। नगर के बीचोबीच हुई इस घटना से चिंतित लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *