कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पैदल यमुनोत्री धाम के लिए हुई रवाना, सोनप्रयाग से केदारनाथ भेजे 7454 यात्री

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज मौसम साफ बना हुआ है। चारधाम यात्रा भी सुचारू है। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर हैं। बुधवार सुबह वह सपरिवार पैदल यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुईं।मां यमुना के दर्शन करने के बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगी और वहीं, रात्रि विश्राम कर गुरुवार को गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करेंगी। 

•धाम में तीर्थयात्रियों की लगातार उमड़ रही भीड़ 

यह भी पढ़ें 👉  Big Breking कल अल्मोड़ा की ये रहेगी यातायात व्यवस्था

केदारनाथ में मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 7454 यात्रियों ने किया प्रस्थान किया। मंगलवार को धाम में 21526 भक्तों ने किए दर्शन किए थे। 

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी,उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात

मौसम साफ होने के बाद चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ रही है। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए ऋषिकेश में भी काउंटरों पर भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों का दल ऋषिकेश पहुंचा। इस दौरान तेज धूप में ही सैकड़ों तीर्थयात्री पंजीकरण काउंटर पर लाइन में लगे रहे। 

Sources By Social Media 

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments