बड़ी खबर: उत्तराखंड ऊर्जा सेक्टर में बड़ा फेरबदल, PC ध्यानी UPCL और AK सिंह बने UJVNL के नए MD

0
ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर: उत्तराखंड ऊर्जा सेक्टर में बड़ा फेरबदल, PC ध्यानी UPCL और AK सिंह बने UJVNL के नए MD

अल्मोड़ा।उत्तराखंड के ऊर्जा महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। लंबे समय से चल रही चयन प्रक्रिया के बाद आखिरकार प्रदेश के दो प्रमुख ऊर्जा निगमों को नए प्रबंध निदेशक (MD) मिल गए हैं। *पीसी ध्यानी को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) और एके सिंह को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) का नया एमडी नियुक्त किया गया है।

बुधवार देर शाम मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित हाई-लेवल कमेटी ने साक्षात्कारों (Interviews) के लंबे दौर के बाद इन दोनों नामों पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी।लंबी कसरत के बाद हुआ फैसला

ऊर्जा निगमों में एमडी पद पर नियुक्ति को लेकर पिछले काफी समय से कशमकश चल रही थी। बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने आवेदकों के इंटरव्यू लिए। कई दौर के मंथन और लंबी कसरत के बाद देर शाम शासन ने दोनों अनुभवी चेहरों के नामों को हरी झंडी दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था और लोक संस्कृति का संगम: बागेश्वर जनपद का प्रसिद्ध 'सनगाड़ नवमी मेला'-शंकर दत्त पाण्डेय

अनुभव का मिलेगा लाभ: यूपीसीएल के नए एमडी बने पीसी ध्यानी इससे पहले पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के एमडी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके इस लंबे प्रशासनिक और तकनीकी अनुभव का फायदा अब यूपीसीएल को मिलेगा।

विवादों में भी रही थी नियुक्ति प्रक्रिया
गौरतलब है कि इस नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान सचिवालय का ऊर्जा अनुभाग विवादों में भी आ गया था। भर्ती से जुड़ी गोपनीय प्रक्रिया के लीक होने के बाद शासन ने सख्त रुख अपनाया था। इसके बाद ऊर्जा अनुभाग के कुछ अधिकारियों को सचिवालय प्रशासन को सरेंडर तक कर दिया गया था। तमाम उतार-चढ़ाव के बाद अब पारदर्शी तरीके से यह नियुक्तियां संपन्न हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार नवीन बिष्ट देहरादून में मुख्यमंत्री सम्मान से सम्मानित

अल्मोड़ा में खुशी की लहर, EE कन्हैया जी मिश्रा ने दी बधाई
इस बड़ी नियुक्ति के बाद ऊर्जा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष की लहर है। विद्युत वितरण खंड (UPCL) अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता (EE) कन्हैया जी मिश्रा (लक्ष्मेश्वर, अल्मोड़ा) ने पीसी ध्यानी और एके सिंह की नियुक्ति पर गहरा हर्ष व्यक्त किया है।

अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने दोनों नवनियुक्त प्रबंध निदेशकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि:
दोनों ही शीर्ष अधिकारियों का अनुभव उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति और ऊर्जा क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।
उनके कुशल नेतृत्व में यूपीसीएल और यूजेवीएनएल नए आयाम स्थापित करेंगे।
बधाई देने वालों में अल्मोड़ा विद्युत वितरण खंड के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे।

#UttarakhandNews #UPCL #UJVNL #PCDhyani #AKSingh #AlmoraNews #UttarakhandEnergySector #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *