बड़ी खबर:-उत्तराखंड आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर लगी रोक, भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

0
ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर:-उत्तराखंड आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा पर लगी रोक, भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हिमालयी क्षेत्र में मानसून के आगमन और लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी  आशीष भटगाईं के आदेशानुसार, आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए जारी होने वाले इनर लाइन परमिट (ILP) को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत, यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी। प्रशासन ने इस फैसले से यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है।
सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला
पहाड़ों में मानसून की दस्तक के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  मौत का सफर या 'देसी जुगाड़'? उत्तरकाशी में बह गई सड़क, तो JCB के पंजे में बैठकर उफनता नाला पार करने को मजबूर हुए लोग!

आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा बेहद दुर्गम और संवेदनशील रास्तों से होकर गुजरती है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने परमिट व्यवस्था को रोकने का सख्त निर्णय लिया है। इस सीजन में रिकॉर्ड यात्रियों ने किया रुख
प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अधिवक्ता देवाशीष नेगी बने भाजपा कानूनी मामलों के प्रदेश सह-संयोजक

01 जुलाई 2026 को ही सिर्फ एक दिन के लिए 103 पास जारी किए गए थे।
वर्ष 2026 में अब तक रिकॉर्ड 52,441 इनर लाइन परमिट (ILP) जारी किए जा चुके हैं।

जिला प्रशासन की अपील: प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें। मौसम सामान्य होने और रास्तों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही परमिट सेवा को दोबारा बहाल करने पर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *