Big Breking उत्तराखंड के इस हाईवे में चलती कार के ऊपर गिरा बोल्डर कार हुई चकनाचूर

बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार पर अचानक पत्थर गिर गया। हादसे में कार सवार दोनों यात्री बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि पत्थर कार की पिछली सीट पर गिरा और दोनों आगे की सीट पर बैठे थे।
गोविंदघाट थाना प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि बदरीनाथ से जोशीमठ आ रही श्रद्धालुओं की कार पर टैय्या पुल से गोविंदघाट के बीच अचानक पत्थर गिर गया। वाहन में सनी पराशर पुत्र राजेंद्र पराशर और अनिल पुत्र सतीश दोनों निवासी ए ब्लॉक कानपुर उत्तर प्रदेश सवार थे। दोनों आगे की सीट पर बैठे थे। जबकि पत्थर कार की पीछे वाली सीट पर गिरा। जिससे दोनों सुरक्षित हैं। यदि कोई पीछे की सीट पर बैठा होता या पत्थर आगे की सीट पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें