यहां सगाई कार्यक्रम से लौटते समय कार अनियंत्रित हो कर खाई मे जा गिरी, एक की मौत

भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक के चौरलेख में सोमवार रात एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हैं जिन्हें एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती करवाया गया है।
सोमवार रात एक परिवार सगाई कार्यक्रम से लौटकर चंपावत से धारी की ओर जा रहा था। रात करीब दस बजे चौरलेख के समीप टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में धारी ब्लॉक के अधरिया गांव निवासी नवीन चंद्र 36 पुत्र सेवक राम की मौत हो गई।
इसके अलावा ग्राम अघरिया निवासी बुद्धि राम, विमल देवी, गीता, गिरीश चंद्र, ईश्वरी राम घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें