Big Breking अभी अभी पिथौरागढ़ में भारी बारिश का कहर: पहाड़ी दरकने से आदि कैलाश यात्रा मार्ग बंद, खोलने का काम जारी*

0
ख़बर शेयर करें -

Big Breking अभी अभी पिथौरागढ़ में भारी बारिश का कहर: पहाड़ी दरकने से आदि कैलाश यात्रा मार्ग बंद, खोलने का काम जारी*

कैलाश मानसरोवर मार्ग पर तम्पा मंदिर के पास भूस्खलन, यात्रा अस्थायी रूप से रुकी; प्रशासन अलर्ट

मौसम का मिजाज बिगड़ा: पिथौरागढ़ में मलबे की चपेट में आया यात्रा मार्ग, पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील

*पिथौरागढ़।* पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पिथौरागढ़ जिले में कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भी दिखाई देने लगा है। बारिश के दौरान कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में तम्पा मंदिर के पास अचानक पहाड़ी दरक गई, जिससे भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। इस भूस्खलन के चलते यात्रा मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
मार्ग बंद होने की वजह से स्थानीय लोगों के साथ-साथ आदि कैलाश और मानसरोवर जा रहे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री रास्ते में ही फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:घटिया सड़क निर्माण पड़ेगा महंगा: दुर्घटना में मौत या अपंगता पर ठेकेदारों पर लगेगा 50 लाख तक का जुर्माना

प्रशासन की मुस्तैदी: मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति को जल्द ही काबू में कर लिया जाएगा और यात्रा मार्ग को दोबारा सुचारू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अषाढ़ी मेला: परंपरा और आस्था से खिलवाड़ न करें बाहरी व अशुद्ध जन, वाराही शक्तिपीठ न्यास की अपील

 मौसम विभाग की चेतावनी और अपील:

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय जनता से अपील की है कि:
अपनी यात्रा को मौसम के मिजाज और अपडेट को देखकर ही प्लान करें।
जब तक बहुत जरूरी न हो, अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *