ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड: कम CD रेशियो वाले जिलों पर भड़के CM धामी, बैंकर्स समिति की बैठक में दिए कड़े निर्देश

सचिवालय में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की बैठक।बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक बिना परेशानी पहुंचाने के निर्देश।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जनपदों में ऋण-जमा अनुपात (CD Ratio) की स्थिति की समीक्षा की और इसमें सुधार लाने के लिए विशेष ध्यान देने के कड़े निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा के डॉ. कुलदीप रौतेला को कनाडा की प्रतिष्ठित CIRTA फेलोशिप; यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू में वनाग्नि पर करेंगे शोध

कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों पर नाराजगी
समीक्षा के दौरान पहाड़ी और पर्वतीय जनपदों में कम ऋण-जमा अनुपात मिलने पर मुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी जिलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं और ऋण वितरण की स्थिति में तुरंत सुधार की आवश्यकता है।
नियमित शिविर लगाने के निर्देश

CM धामी ने निर्देशित किया कि जिन जनपदों में ऋण-जमा अनुपात कम है, वहां बैंकिंग पहुंच बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से शिविरों  का आयोजन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि वे इन शिविरों के माध्यम से जनता को बैंकिंग प्रक्रियाओं से जोड़ें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:जन-जन के द्वार" कार्यक्रम: गोपेश्वर पहुंचे सीएम धामी, कहा— मंदिरों में चोरी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, यह गौहत्या जैसा महापाप

जनकल्याणकारी योजनाओं का सरलीकरण
बैठक में मुख्यमंत्री ने बैंकों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा “यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैंकिंग प्रक्रियाएं सरल और जन-अनुकूल होनी चाहिए।”
इस बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधि और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ प्रबंधक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *