Road Accident:यहां दर्दनाक सड़क हादसे में चाची-भतीजे की मौत, शादी में होने जा रहे थे शामिल

0
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहा एक वाहन सेराघाट के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में कार में सवार महिला और पुरुष समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में मरने वाले रिश्ते में चाची और भतीजा हैं। उक्त सभी लोग विवाह कार्यक्रम में शामिल के लिए मुनस्यारी जा रहे थे।

🔹जाने मामला 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:केदारनाथ में द्वितीय चरण की हेली सेवाएं शुरू, पैदल मार्ग चीरबासा के पास मलबे से अवरुद्ध

मंगलवार को हल्द्वानी से कार संख्या यूके04एई6579 में सवार होकर चार लोग मुनस्यारी के लिए रवाना हुए। करीब 165 किमी दूरी तय करने के बाद बेरीनाग-सेराघाट मार्ग में सेरा बडौली के समीप चालक पूरन सिंह (40) पुत्र जय सिंह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची।

🔹दो लोग घायल 

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:लमगड़ा पुलिस का एक्शन: बिना सत्यापन मजदूर रखने वाले ठेकेदार का काटा ₹5000 का चालान

रेस्क्यू टीम को कार में मुनस्यारी गिरगांव निवासी गंगा सिंह (38) पुत्र दीवान सिंह और तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. जय सिंह मृत अवस्था में मिले। घायल चालक पूरन और गोपाल सिंह को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला और एंबुलेंस के जरिए पीएचसी गणाई पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *