नाराज कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री के पुतले की निकली शव यात्रा एसबीआई तिराहे पर दहन किया पुतले

0
ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर समायोजन और सेवा विस्तार की मांग को लेकर आंदोलित स्वास्थ्य विभाग के कोविड19उपनल स्वास्थ्य कर्मियों का सब्र का बांध अब टूटने लगा है।

 

 

नाराज कर्मचारियों ने मुख्यालय में नुमाइश मैदान से स्वास्थ्य मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली। एसबीआई तिराहे पर पुतले का दहन किया गया। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग जल्दी पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

 

उन्होंने स्वाास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के पुतले की शवयात्रा शुरू की। यह यात्रा विभिन्न मार्गों तथा चौराहों से होते हुए एसबीआई तिराहे पर पहुंची। यहां यात्रा सभा में तब्दील हो गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कोरोना काल में सरकार ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी उसे बखूबी निभाया।

 

अब सरकार सेवा विस्तार करने के बजाए बात करने तक को तैयार नहीं है। वह डेढ़ महीने से आंदोलन की राह पर हैं, लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि उनके पास नहीं आया। इस तरह की मनमर्जी कतई सहन नहीं होगी। एक सप्ताह के भीतर यदि मांग नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन होगा।

रिपोर्ट: हिमांशु गढ़िया

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *