Almora News:शराब पीकर वाहन चलाना टैक्सी चालक को पड़ा भारी,पुलिस ने की गिरफ्तारी, टैक्सी सीज

0
ख़बर शेयर करें -

जनपद के समस्त थाना,चौकी प्रभारियों,निरीक्षक,उप निरीक्षक यातायात व इंटर सेप्टर प्रभारी को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एमवी एक्ट के मेजर हेड शराब पीकर वाहन चलाना,ओवरलोडिंग, ओवरसवारी, बिना हेलमेट,ओवर स्पीड,रैश ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग व नाबालिग द्वारा वाहन चलाने आदि  के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करते सम्बन्धित वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, द्वारा निर्देशित किया गया है।  

🔹 जाने मामला   

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए शिक्षक नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

कल दिनांक  16 नवंबर को द्वाराहाट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन टैक्सी संख्या- यू0के0-07 टी0बी0- 2085 सूमो के चालक गणेश चन्द्र निवासी ज्वाला गिरी कल्याण, पो0 कुनीगाड़, थाना गैरसैंण, जिला चमोली को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन टैक्सी को सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सौर ऊर्जा से संवरी भैसियाछाना के किसानों की राह, सोलर पंप से 4 हेक्टेयर भूमि में पहुंची सिंचाई सुविधा

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *