Almora News:जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने की विकास कार्यों के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

जनपद में सड़क, पेयजल, खेल मैदान सहित विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार लंबित वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं है, अतः सभी औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora पांडेखोला में हटाया गया कूड़ेदान,डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा*

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क, पेयजल एवं खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास जनसामान्य की आवश्यकताओं से सीधे जुड़ा है, इसलिए इन परियोजनाओं में आ रही वन भूमि संबंधी बाधाओं को आपसी समन्वय से दूर किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को वन विभाग के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर प्रकरणों की प्रगति की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में किसी प्रकार की कमी या आपत्ति है, उन्हें तत्काल दूर करते हुए पुनः प्रस्तुत किया जाए, ताकि स्वीकृति की प्रक्रिया में विलंब न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करें, जिससे विकास कार्यों को गति मिल सके और आमजन को शीघ्र लाभ प्राप्त हो।

यह भी पढ़ें 👉  # देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र: बोले— 'पारदर्शिता और शुचिता से युवाओं को मिल रहा उनका हक,

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *