Almora News:डिप्लोमा इंजीनियरों ने बाहों में काला फीता बांध कर जताया विरोध

0
ख़बर शेयर करें -

नौ सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए लोनिवि के डिप्लोमा इंजीनियर्स तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर डटे रहे। इंजीनियर्स ने काला फीता बांध कर विरोध जताया। विभाग से मांगों को जल्द पूरा करने को कहा।

बुधवार को भी डिप्लोमा इंजीनियर्स ने विभाग के खिलाफ विरोध जारी रखा। लोनिवि कार्यालय में संघ के सदस्यों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्य बहिष्कार कर इंजीनियर्स के समस्याओं के निराकरण की मांग की। कहा कि आज लोनिवि के डिप्लोमा इंजीनियर्स के समक्ष कई समस्याएं हैं। समझौते के बाद भी सहायक अभियंताओं को प्रभारी सहायक अभियंता नहीं बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  AlmoraNews : "अंबेडकर जयंती पर भनोली में भव्य कार्यक्रम, विधायक मेहरा ने समाज से गैर-बराबरी मिटाने का किया आह्वान"

कनिष्ठ अभियंताओं को स्थायीकरण आतिथि व तीन साल की सेवा के बाद ग्रेड पे भी नहीं मिल पाया है। सदस्यों ने नौ सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई करने की बात की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। इधर डिप्लोमा इंजीनियर्स के कार्य बहिष्कार से लोनिवि में भवन, सड़क, पुल आदि से संबंधित कार्य प्रभावित रहे। विरोध जताने वालों में ई़ गणेश चंद्र जोशी, ई़ हेमंत पाठक, ई़ रवि दानी, ई़ सुरेश पौडियाल, ई़ गोविंद नाथ, ई़ हेम पंत, ई़ आलोक ओली, ई़ प्रकाश रौतेला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में पेट्रोल की किल्लत नहीं, कल सुबह तक सभी पंपों पर सामान्य होगी आपूर्ति: जिला पूर्ति अधिकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *