AlmoraNews : “अंबेडकर जयंती पर भनोली में भव्य कार्यक्रम, विधायक मेहरा ने समाज से गैर-बराबरी मिटाने का किया आह्वान”

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 14 अप्रैल : समाज से छूआछूत हटाने और वंचितों को संवैधानिक अधिकार देने में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अद्वितीय स्थान है। संविधान की मूल भावना अनुसार काम करना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंबेडकर महासभा जागेश्वर द्वारा भनोली में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कही।

श्री मेहरा ने कहा समाज से गैर बराबरी की भावना के समूल नाश किए बगैर देश तरक्की नहीं कर सकता। अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार दिया। बाबासाहेब के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक सिंह, भाजपा नेता सुभाष पांडे, गौरव पांडे, रमेश बहुगुणा नरेंद्र सिंह बिष्ट, डीके जोशी, प्रताप सिंह,पूनम पालीवाल आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष दीवान राम और संचालन प्रकाश चन्द्र आर्या ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  खेल दिवस पर सौगात: गौलापार में राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय का भूमि पूजन, सीएम धामी ने रखा शिलान्यास

नगर समेत धौलादेवी, जागेश्वर, सोमेश्वर आदि स्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *