Almora News:राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समान नागरिक संहिता पर एक विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

आज दिनांक 7 फरवरी 2024 को स्व. जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, अल्मोड़ा में प्राचार्य प्रो0 पुष्पेश पाण्डे जी की अध्यक्षता में राजनीति विज्ञान विभाग, एन सी सी और एन एस एस के संयुक्त तत्त्वावधान में समान नागरिक संहिता पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्राचार्य महोदय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में समान नागरिक संहिता के महत्त्व, आवश्यकता तथा इसके दूरगामी परिणामों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। गोष्ठी में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रभारी पूजा द्वारा समान नागरिक संहिता के विभिन्न पक्षों की विस्तृत विवेचना तथा इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से छात्र- छात्राओं को अवगत करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

इसी क्रम में समाजशास्त्र के विभाग- प्रभारी डॉ० अभिमन्यु कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ0 तारा चंद्र तथा श्री मोहित जोशी द्वारा व्यक्तिगत कानून, शाह बानो वाद तथा शायरा बानो जैसे महत्त्वपूर्ण वादों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया।

तत्पश्चात् विद्यार्थियों ने इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये तथा उत्तराखंड विधान सभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश किये जाने की सराहना भी की।  गोष्ठी के पश्चात महाविद्यालय में एक कैंपस सर्वेक्षण करवाया गया जिसमें विद्यार्थियों से उत्तराखंड राज्य के समान नागरिक संहिता बिल पर विचार जानने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने माना कि यह विधेयक समाज में लैंगिक समानता, महिला हिंसा रोकने तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगार साबित होगा तथा दूसरे राज्य भी इस कदम से प्रेरित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 पारुल भारद्वाज, डॉ0 रूपा आर्या, डॉ0 रश्मि रौतेला, डॉ० तनुजा तिवारी , डॉ० शीतल चौहान,  डॉ० कमला, डॉ० महिराज मेहरा,  डॉ० अंकित मनोड़ी, डॉ0 प्रतीक शर्मा इत्यादि उपस्थित रहें।