Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में पुलिस परिवार की महिलाओं को दिया जा रहा है 01 माह का सिलाई प्रशिक्षण,पुलिस परिवार की महिला दे रही है प्रशिक्षण

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस परिवार की महिलाओं  को आत्मनिर्भर बनाने व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पुलिस लाईन अल्मोड़ा में दिनांक 20/05/2024 से एक माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

प्रशिक्षण में पुलिस परिवार की महिलाओं को सिलाई के गुर सिखाये जा रहे,जिससे वे घर पर ही सिलाई का कार्य कर स्वरोजगार जुटा सकें। प्रशिक्षण का मकसद महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के साथ स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।  

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: पसीने छुड़ाती गर्मी के बीच आज से बारिश और झोंकेदार हवाओं का अलर्ट

प्रशिक्षण पुलिस परिवार की महिला श्रीमती अनीता रावत द्वारा दिया जा रहा है। 

प्रशिक्षण के दौरान महिला कानि0 श्रीमती प्रेमा व पुलिस परिवार की महिलाएं मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:एलपीजी आपूर्ति पर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने दिए कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *