Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे पर वार लगातार,यहा पुलिस ने स्पलैडर बाईक में तस्करी कर रहे 02 युवकों को कुल 7 किलो 660 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

अवैध मादक पदार्थो के साथ नशा तस्कर हो रहे है गिरफ्तार

सल्ट पुलिस ने स्पलैडर बाईक में तस्करी कर रहे 02 युवकों को कुल 7 किलो 660 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की भारी मात्रा में बरामदगी कर नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

दिनांक- 11.04.2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट श्री अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान राजकीय पॉलीटेक्निक तिराहा डोटियाल रोड  सल्ट पर मोटरसाइकिल स्पलैडर न0- UK19-B-1409 को रोककर चैक करने पर मोटरसाइकिल सवार 02 युवकों गौरव सिंह नेगी व सागर सिंह रावत के  प्लास्टिक के कट्टे में कुल 7 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्तगण गौरव सिंह नेगी व सागर सिंह रावत को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को सीज करते हुए अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना सल्ट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।      

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत किसानों को पीएम फसल बीमा से जोड़ें: सीडीओ रामजीशरण शर्मा

अभियुक्तों ने बताया कि वह गांजा आस-पास के क्षेत्रों से इकट्ठा कर रामनगर को ले जा रहे थे,उनका इरादा ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना था। 

💠गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- गौरव सिंह नेगी  पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी जोगीपुरा थाना रामनगर जिला नैनीताल   

2- सागर सिंह रावत  पुत्र अर्जुन सिंह रावत निवासी उपरोक्त 

💠बरामदगी

कुल 7 किलो 660 ग्राम गांजा 

कीमत- 1,91,500 रुपये 

💠थाना सल्ट पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष श्री अजेन्द्र प्रसाद

2. हे0कानि0 श्री संजू कुमार 

3. कानि0 श्री प्रमोद ध्यानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *