Almora News :अल्मोड़ा पुलिस की महिला थाना टीम ने नगर में भटक रही महिला को उसके परिजनों से मिलाया,घर से परिजनों से नाराज होकर निकली थी महिला

0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 11.04.2024 को डायल 112 से महिला थाना अल्मोड़ा में सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात महिला शिखर तिराहे के पास काफी समय से इधर-उधर घूमती दिखाई दे रही है।

उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सुश्री मीना आर्या महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उपरोक्त महिला को सुरक्षा की दृष्टि से महिला थाना अल्मोड़ा में लाया गया । पुलिस द्वारा महिला के परिजनों के बारे जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्पर्क किया गया। महिला ने बताया कि वह अपने परिजनों से नाराज होकर आयी थी, जिस पर महिला व उसके परिजनों की काउन्सिलिंग की गयी, तत्पश्चात् महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।  

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस का बड़ा धमाका: सितारगंज तहसील से रिश्वत लेते बड़े बाबू समेत दो गिरफ्तार

परिजनों ने महिला थाना पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही/काउन्सिंलिग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *