Almora News :नंदादेवी मंदिर में आयोजित सावन मेले में महिला कल्याण संस्था की महिलाओं नें बिखेरे संस्कृति के रंग

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से नंदादेवी मंदिर में आयोजित सावन मेले मैं महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति से धमाल मचाया। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में जाखनदेवी समिति की टीम ओवर आल चैंपियन रही।

स्यूनराकोट समिति को दूसरा, जवाहर सांस्कृतिक समिति की टीम को तीसरा स्थान मिला। वहीं सेली सजाओ प्रतियोगिता में गोपा नयाल, मेहंदी प्रतियोगिता में मां दुर्गा शक्ति इंदिरा कालोनी की विमला तिवारी प्रथम रही।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News:हल्द्वानी: टांडा रेंज के जंगल में हाथी का हमला, दो लोगों की दर्दनाक मौत

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। ऐसे आयोजनों से संस्कृति का संरक्षण होता है।

💠 विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं जो हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजे हैं। संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी का आभार जताया। संचालन मीता उपाध्याय ने किया। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कुमाऊँ में शुरू हुआ भवनों का सर्वे, घर-घर पहुंचेगी टीम, आयुक्त दीपक रावत की अपील, सर्वे टीम का करें सहयोग, आई कार्ड करें वेरीफाई

💠इस मौके पर संस्था की उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, पुष्पा सती, सुनयना मेहरा, रमा जोशी, रेखा चौहान, आशा कर्नाटक, सतीश जोशी, अदिति बोरा, अनीता रावत, वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट,आदि मौजूद रहे।