Almora News :नगदी से भरा बैग उठा ले गया बन्दर, परेशान बैग स्वामी ने ड्यूटी में तैनात अल्मोड़ा पुलिस के जवान को बताया वाक्या,अल्मोड़ा पुलिस के जवान ने आस-पास के जंगलों में 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढकर किया सुपुर्द

आज दिनांक 31/ 5/2024 को चितई मंदिर में श्री नितिन पंत जी बैग कंधे में टांगकर मंदिर परिसर में कुछ कार्य कर रहे थे,तो इस दौरान बन्दर झपटा और बैग निकालकर ले गया। जिसमें 20,000 रुपये रखे हुए थें, जिससे बैग स्वामी काफी परेशान हो गये। 

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए जागेश्वर धाम से मथुरा 'कार सेवा' यात्रा का आगाज; 6 दिसंबर को शौर्य दिवस पर मथुरा पहुंचने का आह्वान

हैरान परेशान बैग स्वामी ने अपने साथ हुयी इस घटना को चितई मंदिर ट्रैफिक व्यवस्था में लगे अल्मोड़ा पुलिस के हेड कानि0 आसिफ हुसैन को बताया,जिस पर पुलिस जवान द्वारा कुछ युवकों को साथ लेकर आस-पास के जंगलों में बैग की खोजबीन शुरु की गई,लगभग 01 घंटे की लगातार कड़ी मशक्कत के बाद नगदी भरा बैग बरामद हो गया, बैग में 20,000 रुपये सुरक्षित थे,जिसे बैग स्वामी को सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपनी विशिष्ट परंपरा, अनुशासन और सात्विकता के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है 'रामलीला कमेटी धौलछीना'

अल्मोड़ा पुलिस के जवान से त्वरित मदद पाकर बैग  स्वामी  काफी  प्रसन्न  हुए और आभार प्रकट  किया.

Advertisement