Almora News:बिना अनुमति शुरू की सीवर लाइन के लिए खुदाई,पालिका ने संस्था को भेजा नोटिस

0
ख़बर शेयर करें -

नगर के पनिउडियार मोहल्ले में बिना नगर पालिका की अनुमति के कार्यदायी संस्था जल निगम ने सीवर लाइन खोद डाली। नगर पालिका इसे गंभीरता से लिया है। पालिका ने कार्यदायी संस्था को नोटिस भेज दिया है।सीवर लाइन खोदने से रास्ता बदहाल हो गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। 

🔹अनुमति लिए बगैर सीवन लाइन खोद डाली

जल निगम की ओर से पनिउडियार में सीवर लाइन का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने पालिका से अनुमति लिए बगैर सीवन लाइन खोद डाली। ठेकेदार ने सुधारीकरण कार्य भी शुरू कर दिया है। सीवर लाइन खुदने से रास्ता भी खराब हो गया है। इससे आवाजाही के दौरान लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिना पालिका की अनुमति के सीवर लाइन खोदने के मामले को पालिका ने गंभीरता से लिया है। पालिका ने कार्यदायी संस्था को नोटिस भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर्स रिजर्व में ढेला रेंज पर बवाल: वनकर्मियों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने ढेला कार्यालय की छत पर की आत्मदाह की कोशिश*

🔹सीवर लाइन खोदने से रास्ता खराब, लोगों में रोष

पनिउडियार में सीवर लाइन खोदने से लोग भड़क गए हैं। लोगों ने कहा कि ठेकेदार को सीवर लाइन सुधारीकरण कार्य शुरू करने से पहले पालिका की अनुमति लेनी चाहिए थी। बिना अनुमति के ही ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इससे रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है। आवाजाही के दौरान राहगीरोंं के चोटिल होने का खतरा बना है। नाराजगी जताने वालों में व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुशील साह, महामंत्री भैरव गोस्वामी, पूर्व सभासद अमित साह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रावण के पहले सोमवार पर बदरीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 15.27 लाख से अधिक यात्रियों ने किए दर्शन*

जल निगम को नोटिस भेजकर रास्ते को जल्द ठीक करने के लिए कहा है। सुधारीकरण नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

– भरत त्रिपाठी ईओ, नगर पालिका अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *