Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी,साइबर क्राइम, ट्रैफिक और महिला सुरक्षा पर रहा फोकस

ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 7 अगस्त को रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों,शाखा प्रभारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। 

🔹अधीनस्थों की समस्याओं का निराकरण-

प्रत्येक थाना,चौकी व शाखाओं से आये सभी अधिकारी कर्मचारी गणों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। 

🔹दिए गए दिशा निर्देश

  अपराध गोष्ठी में एसएसपी महोदय द्वारा साईबर क्राईम के मामलों में ठोस एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु अभियोजन अधिकारी व अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन किया गया।    

🔹महिला अपराध से सम्बन्धित मामलों में शीघ्र कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गये

सर्किल सीओ व थाना प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण में गति लाने, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, शिकायती प्रार्थना पत्रों, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन,नोटिस व वारंट की तामीली, अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, होटल,ढाबों की चैकिंग, अपराध नियंत्रण हेतु निरोधात्मक कार्यवाही,जनजागरुकता, नाबालिगों के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने, अभियोगों में वांछित,पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, साईबर फ्रॉड व महिला अपराध से सम्बन्धित मामलों में शीघ्र कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गये। 

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:देवीधुरा में 23 अगस्त से शुरू होगा ऐतिहासिक असाड़ी कौतिक 'बगवाल मेला-2026', डीएम ने दिए तैयारियों के कड़े निर्देश

🔹बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी होगी कार्यवाही 

          सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर साइबर अपराध, महिला अपराध, मानव तस्करी, हेल्पलाइन नंबरों आदि के संबंध में जनमानस को जागरूक* करने व थाना क्षेत्र में निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर कुशल क्षेम जानने हेतु निर्देशित किया गया।सत्यापन अभियान जारी रखते हुए जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों का भली-भांति सत्यापन करने व बिना पुलिस सत्यापन किराएदार रखने वाले मकान मालिकों व बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में विकास को पंख: सीएम धामी ने ऊर्जा, पर्यटन, सड़क और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए जारी किए करोड़ों रुपये

🔹यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी चालानी कार्यवाही

नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाने तथा जनपद में सुगम,सुव्यवस्थित यातायात हेतु सीओ ट्रैफिक, टीआई व थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश  दिये गये।अपराध गोष्ठी में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा, सीओ संचार राजीव कुमार, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी  सहित जनपद के सभी थाना,पुलिस लाईन,एलआईयू,एसओजी,एएनटीएफ एवं शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।