Almora News:एसएसजे यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के छात्रावास में दिवंगत हुए छात्र के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट कुछ दिवस पूर्व सोबन सिंह जीना परिसर के छात्रावास में  में अपने जीवन की लीला समाप्त करने वाले विद्यार्थी के

🔹इस असमय घड़ी में उनके साथ

परिजनों  के घर जाकर मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।। मृतक छात्र के परिजन नैनीताल 7 नम्बर में निवास करते हैं। कुलपति प्रो बिष्ट ने मृतक छात्र के परिजनों के घर जाकर संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि इस असमय घड़ी में उनके साथ हैं।

🔹स्थितियों को अपने में हावी न होने दें

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान: चौघानपाटा में उमड़ी भीड़, 210 करोड़ के कथित घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

कुलपति प्रो बिष्ट ने विद्यार्थियों को अपने एक संदेश में कहा कि विद्यार्थी हताश न हों, मानसिक अवसाद जैसी स्थितियों को अपने में हावी न होने दें। अपने दुःख को साझा करें। अपने अभिभावकों को दुःख न पहुचाएं। सकारात्मक रहकर अभिभावकों के सपनों को साकार करने का प्रयास करें। वे सकारात्मक भाव रखकर जीवन के कठिन क्षणों का सामना करें। उन्होंने मृतक के परिजनों से का ढांढस बढ़ाते हुए कहा कि वे उनके दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।

Advertisement