Almora News :सोमेश्वर पुलिस ने 02 गुमशुदा महिलाओं को गढ़ मुक्तेश्वर, उत्तर प्रदेश से किया सकुशल बरामद,परिजनों ने की पुलिस की सराहना

0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 11.03.2024 को थाना सोमेश्वर क्षेत्र निवासी महिला द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 10.03.2024 की दोपहर को उनकी बहु व गांव की एक युवती के साथ घर से जगंल लकड़ी काटने गयी थी जो अभी तक घर वापस नहीं आयी। जिस पर थाना सोमेश्वर में गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। 

मामलें की गम्भीरता को देखते हुए श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सीओ अल्मोड़ा/थानाध्यक्ष सोमेश्वर को टीम गठित कर गुमशुदा महिलाओं की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदाओं की खोजबीन शुरु की गई । सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदाओं के बारे में सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से आज दिनांक 13.03.2024 को गढ़ मुक्तेश्वर जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश से गुमशुदा महिलाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में शुरू होंगे AI कोर्स: आईआईटी मद्रास के सहयोग से छात्रों को मिलेगी टेक ट्रेनिंग

गुमशुदाओं द्वारा बताया गया कि वह अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज थे, नौकरी की तलाश में दिल्ली को जा रहे थे।

परिजनों द्वारा सोमेश्वर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

💠थाना सोमेश्वर पुलिस टीम-

1. अपर उ0नि0 श्री लोमेश कुमार

2. कानि0 श्री अरविंद कुमार

3. म0कानि0 श्रीमती दीपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *