Almora News:सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं से मुलाकात कर उठाई लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की मांग

पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा में सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं, डॉ. नर सिंह गुंज्याल से मुलाकात कर अस्पताल की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर (O.T.) होने के बावजूद, अभी तक लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन शुरू नहीं किए गए हैं, जबकि इससे संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज पहले ही स्वास्थ्य महानिदेशक की फाइल में प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026: मल्ला महल अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन

संजय पाण्डे ने निदेशक को बताया कि अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक और जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी इस विषय पर गंभीर रुचि नहीं ले रहे हैं, जिससे मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इस संबंध में सभी आवश्यक प्रमाण व्हाट्सएप के माध्यम से स्वास्थ्य निदेशक को उपलब्ध कराए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बद्रीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 21 लाख के पार

डॉ. नर सिंह गुंज्याल ने आश्वस्त किया कि वे इस विषय पर शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे ताकि अल्मोड़ा जिला अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी जल्द से जल्द शुरू की जा सके।

यह कदम क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे मरीजों को आधुनिक और कम कष्टदायक सर्जरी की सुविधा अपने ही जिले में मिल सकेगी।

Advertisement