Almora News:शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित होंगे डॉ. प्रभाकर जोशी,कई प्रतियोगिताओं में कर चुके हैं राज्य का प्रतिनिधित्व

ख़बर शेयर करें -

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज, स्यालीधार में प्रवक्ता जीव विज्ञान के पद पर कार्यरत डॉ. प्रभाकर जोशी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदेश के प्रतिष्ठित ‘शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23’ से सम्मानित किया जाएगा।पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर उन्हें देहरादून के राजभवन में सम्मानित किया जाएगा।

🔹कई वैज्ञानिक शैक्षिक गतिविधियों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके

नगर के रानीधारा निवासी डॉ. प्रभाकर को बीते वर्ष प्रदेश में शैक्षिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान मिल चुका है। वह कई वैज्ञानिक शैक्षिक गतिविधियों में विद्यार्थियों के साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कुमाऊं विवि से वनस्पति विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त डॉ. जोशी के निर्देशन में कई विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान प्रदर्शनी आदि में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :नगर के विद्यालयों में आयोजित होने वाले मेलों में सेल बाजार का प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया विरोध

🔹उनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर 

राष्ट्रीय स्तर पर उनके कई शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इस वर्ष उन्हें शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्होंने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यार्थियों और नवाचारी शिक्षकों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर है।