Uttrakhand News :महिला ने पति को वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगाकर दे दी जान, जानिए पूरा मामला

ख़बर शेयर करें -

युवक-युवती के बीच फेसबुक पर बात शुरू हुई। फिर दोनों में प्यार हुआ तो दोनों हमसफर बन गए। एक साल पहले शादी कर ली। पति लंदन में नौकरी करने चला गया तो तकरार बढ़ गई

शुक्रवार को महिला ने पति को वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।

💠पुलिस के अनुसार, मूलरूप से ज्योलीकोट की रहने वाली सबीना ने कुछ वर्ष पूर्व क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान 44 वर्षीय सबीना की मुलाकात गोवा निवासी जोस डिकोस्टा से हुई। जोस लंदन की एक बेकरी में काम करता है और वहीं रहता है। करीब एक साल पहले दोनों के स्वजन मिले और फिर जोस डिकोस्टा ने हल्द्वानी आकर सबीना से शादी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:चारधाम यात्रा: सीएम धामी ने केंद्र से मांगी कमर्शियल गैस सिलेंडरों की 100% सप्लाई, अतिरिक्त कोटे की भी मांग

💠दो महीने पहले जोस वापस लंदन चला गया। लंदन जाने के लिए सबीना वीजा के लिए प्रयास कर रही थी। पति-पत्नी वीडियो काल पर अक्सर बात करते थे। दोनों के बीच झगड़े भी आम हो चुके थे। शुक्रवार की रात सबीना ने जोस को फोन किया। इसके बाद वह कमरे में चली गई और पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कुमाऊँ में शुरू हुआ भवनों का सर्वे, घर-घर पहुंचेगी टीम, आयुक्त दीपक रावत की अपील, सर्वे टीम का करें सहयोग, आई कार्ड करें वेरीफाई

💠फोन नहीं उठाने पर जोस ने पास ही रहने वाली सबीना की बहन को फोन किया। बहन घर गई तो अंदर से दरवाजा बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सबीना फंदे पर लटकी थी। उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।