Almora News:पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित एक वांरटी को गुड़गांव से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु, द्वारा जनपद के सभी थाना,चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

🔹गिरफ्तारी से बचने के लिए नवंबर, 2020 से चल रहा था फरार

यह भी पढ़ें 👉  Champavat News:जनता मिलन में प्राप्त शिकायत का त्वरित समाधान, मोहनपुर आमबाग में नाले की सफाई शुरू

सल्ट पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या- 89/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त अमित कुमार शंखधर निवासी सोना रोड रॉयल इनक्लेव, थाना भोंडसी, गुड़गांव, हरियाणा जो माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था तथा नवंबर, 2020 से फरार चल रहा था, जिसे सल्ट पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 20.08.2023 को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार* कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  Champavat News:नगर पंचायत पाटी के नव-निर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह और प्रथम बैठक 24 जून को

🔹पुलिस टीम

(1) अपर उपनिरीक्षक मोहन चंद्रा, थाना सल्ट 

(2) हे0कानि0 मनोज रावत, थाना सल्ट