Almora News :पुलिस ने औचक चेकिंग के दौरान गरुड़ाबाज में एक रेस्टोरेन्ट से 5 पेटी अवैध शराब की बरामद

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार है जारी

दन्या पुलिस ने औचक चेकिंग के दौरान गरुड़ाबाज में एक रेस्टोरेन्ट से 5 पेटी अवैध शराब की बरामद,

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  ​अल्मोड़ा जिला अस्पताल का नहीं होगा स्थानांतरण, स्वास्थ्य मंत्री ने अफ़वाहों पर लगाया विराम

दिनांक- 09/03/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तो इस दौरान गरुड़ाबाज पेट्रोल पंप के सामने रेस्टोरेंट से  05 पेटियों में अवैध देशी/अंग्रेजी शराब बरामद हुई, रेस्टोरेन्ट संचालक पुलिस को अपनी ओर आता देख पहले ही मौके से फरार हो गया, फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है, जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बरामदा अवैध शराब के आधार पर थाना दन्या में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  National News:​नेपाल बाढ़ त्रासदी: मानसरोवर तीर्थयात्रियों समेत 130+ भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय और 9 राज्यों ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

💠बरामदगी-

कुल 5 पेटियों में 240 पव्वे अवैध देशी/अंग्रेजी शराब (02 पेटी में 96 पव्वे देशी शराब, 02 पेटी में 96 पव्वे मैकडवल रम, 01 पेटी में 48 पव्वे मैकडवल ह्विस्की

कीमत- 31,680/- रुपये

💠थाना दन्या पुलिस टीम –

1-थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय सिंह नेगी 

2- अपर उ0नि0 श्री पुष्कर सिंह खाती

3-कानि0 मो0 मंसूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *