Almora News:पुलिस ने दबिश देकर एक वारंटी को घर से किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पीचा के निर्देशन में पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे दविश देकर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जो न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था।

जिले के थाना देघाट अंतर्गत थानाध्यक्ष राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी महेंद्र सिंह मेहरा पुत्र स्व. बचे सिंह मेहरा निवासी तल्ला मेहर देघाट को दविश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  *अल्मोड़ा में धर्म जागरण शोभायात्रा की धूम: 'निस्वार्थ सेवा और माता-पिता का आदर ही सच्ची ईश्वर भक्ति' — महात्मा सत्यबोधानंद*

आरोपी महेंद्र सिंह मेहरा के खिलाफ न्यायालय से फौजदारी वाद में धारा 380/411 आईपीसी के तहत वारंट जारी हुआ था। यह आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ हेड कांस्टेबल महेंद्र भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *