Almora News:अकेले रह रहें बुजुर्गों की मददगार बन रहीं पुलिस, द्वार पंहुच जाना हाल-चाल, हर संभव का दिया भरोसा

0
ख़बर शेयर करें -

जिले की पुलिस बेसहारा और एकल बुजुर्गों के लिए मददगार बनी हुई है। पुलिस जवान गांव-गांव जाकर बुजुर्गों का हाल पूछ रहे हैं। साथ ही उन्हें जरूरत की हर सामग्री भी उपलब्ध करा रहे हैं।

🔹बुजुर्गों की समस्याओं का कर रही है हल 

अल्मोड़ा पुलिस की इस मुहिम की हर कोई सराहना कर रहा है।इन दिनों एसएसपी आरसी राजगुरु ने थाना-चौकी पुलिस को अपने क्षेत्र के अलावा गांवों में जाकर बुजुर्गों का हाल जानने और उनकी हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बुजुर्गों की सुरक्षा और उनके साथ हो रहे व्यवहार की जानकारी लेने को कहा गया है। इसके तहत तमाम थानों की पुलिस टीमें गांव-गांव जाकर बुजुर्गों की समस्याओं को सुनकर उनके लिए मददगार बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:"अल्मोड़ा: पार्किंग संचालन के अधिकार को लेकर छिड़ा विवाद, कांग्रेस ने जिला विकास प्राधिकरण के टेंडर का किया विरोध"

🔹बुजुर्गों की मदद करने की अपील 

साथ ही उन्हें जरूरत की वह सभी सामग्री दी जा रही है, जिससे बुजुर्गों का जीवन यापन में मदद मिल सके। ठंड में रजाई, कंबल, चारपाई आदि की व्यवस्था पुलिस कर रही है। पुलिस की इस मुहिम की लोग सराहना कर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने अपने ऑफिशियल पेज पर अल्मोड़ा पुलिस की मुहिम की सराहना की है। साथ ही सभी से आगे आकर बुजुर्गों की मदद करने की अपील की है।

🔹बुजुर्ग अम्मा के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

एकल बुजुर्गों की देखभाल मुहिम के तहत भतरौंजखान पुलिस दूरस्थ कोठल गांव पहुंची। जानकारी मिली कि एक घर में बुजुर्ग अम्मा अकेली रहती हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने पुलिस कर्मियों के साथ गांव जाकर 90 साल की देवुली देवी का हाल जाना। व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस ने अम्मा को राशन, कंबल सहित अन्य जरूरत की सामग्री मुहैया कराई। बदले में देवुली देवी ने पुलिस कर्मियों को आशीर्वाद और प्यार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:फायर सर्विस रानीखेत की त्वरित कार्रवाई , कठपुड़िया के जंगल में फैली आग पर सफल नियंत्रण

बुजुर्गों और बेसहारा लोगों का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस जवान बुजुर्गों का हालचाल पूछकर उन्हें मदद मुहैया करा रहे हैं। कई पुलिसकर्मी अपने स्तर से मदद को आगे आ रहे हैं। यह एक अच्छी पहल है-आरसी राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *