Nainital News:कोतवाल अरुण सैनी कोर्ट के आदेश का पालन न करना पड़ा भारी, डीआईजी कुमाऊं ने किया सस्पेंड

0
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आई है।रामनगर कोतवाल अरुण सैनी को डीआईजी कुमाऊं ने सस्पेंड किया है। डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत ने कोतवाल अरुण सैनी को सस्पेंड करते हुए कहा है कि कोतवाली रामनगर में नियुक्त प्रभारी निरीक्षक अरूण सैनी जिसके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित है।

🔹आदेशों का किया उल्लंघन 

डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कोतवाली रामनगर में पंजीकृत एफआईआरनं-512/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम, से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के द्वारा पारित विभिन्न निर्णयों एवं निर्गत निर्देशों का उल्लंघन करते हुये अपराध के जमानतीय होने के बावजूद गिरफ्तार अभियुक्तों को जमानत पर रिहा नहीं किया।यह आदेशों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News:सितारगंज तहसील में विजिलेंस की कार्रवाई पर बवाल: कर्मियों ने मुख्य गेट बंद कर टीम को बनाया बंधक, 24 घंटे से हाईवोल्टेज ड्रामा

सस्पेंशन के दौरान निहित प्रावधानों के अन्तर्गत जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्ध औसत वेतन पर देय वेतन के बराबर देय होगी. इनके जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि पर महंगाई भत्ता, यदि ऐसे अवकाश वेतन पर देय भी अनुमन्य होगा. इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते के साथ कोई महंगाई भत्ता देय नहीं होगा।जिन्हें निलम्बन से पूर्व प्राप्त वेतन के साथ महंगाई भत्ते का उपान्तिक समायोजन प्राप्त नहीं था. निलम्बन की अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान इस शर्त पर देय होगा,. जब इसका समाधान हो जाये कि इनके द्वारा उस मद में व्यय वास्तव में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ 10 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकालेंगी खेल मंत्री रेखा आर्या

बताया जा रहा है कि कोतवाल अरुण सैनी ने रामनगर के रिसॉर्ट में छापेमारी कर शराब बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी।पूरे मामले में रेस्टोरेंट कारोबारी ने न्यायालय मे याचिका दायर की थी।जिसके बाद इसके बाद कोर्ट ने पूरे मामले में डीजीपी को तलब किया था। इसके बाद कोतवाल अरुण सैनी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *