Almora News:पुलिस ने 2 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा राम चन्द्र राजगुरु, द्वारा समस्त थाना,चौकी व एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व होटल/ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही हेतु निरन्तर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गये है।     

🔹अवैध देशी शराब बरामद 

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा दिनांक 18 को चेकिंग के दौरान पेटशाल आरएफसी गोदाम के पास से अभियुक्त नितेश लोहनी के कब्जे से 2 पेटियों में 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ED का शिकंजा: पूर्व सीएम हरीश रावत के PA के घर ED का छापा, नकदी व सोना बरामद

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह शराब को सरकारी ठेकों से अलग-अलग खरीद कर गांव क्षेत्र में लोगों को अधिक दाम में बेचकर पैसा कमाना चाहता था। जिसे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:लमगड़ा पुलिस का एक्शन: बिना सत्यापन मजदूर रखने वाले ठेकेदार का काटा ₹5000 का चालान

🔹गिरफ्तार अभियुक्त

    नितेश लोहनी, उम्र -29 वर्ष पुत्र माधवानंद लोहनी, निवासी न्यू शेरा कालोनी, पिथौरागढ़, *हाल पता*- पेटशाल, थाना धौलछीना, अल्मोड़ा।

🔹बरामदगी

   2 पेटी में 96 पव्वे अवैध देशी शराब

🔹कीमत

    ₹ 7,680/-( सात हजार, छः सौ अस्सी रुपए)

🔹थाना धौलछीना पुलिस टीम*

1-हे0कानि0  सुरेन्द्र नेगी

2-हे0कानि0 धीरेन्द्र बड़ाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *