Almora News:डीजल टैंकर को अग्निकाण्ड के खतरे से बचाकर फायर यूनिट ने जंगल में लगी आग को बुझाया

आज दिनांक 19 दिसम्बर को अपराहन करीब एक बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई की करबला के पास जंगल में आग लगी है, सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के निर्देश पर फायर सर्विस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची जहाँ पर करबला के नीचे जंगल में आग लगी थी जो तेजी से फैल रही थी और पास में ही *रोड पर एक खराब डीजल टैंकर खड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 11 अक्टूबर तक अलर्ट, उच्च पहाड़ियों पर बर्फबारी के आसार

🔹सर्विस टीम का धन्यवाद अदा किया 

फायर सर्विस द्वारा मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया साथ ही खराब डीजल टैंकर को अग्निकाण्ड के संभावित खतरे से बचाते हुए एक बड़ी घटना को टाला, जिस पर टैंकर क्लीनर द्वारा अल्मोड़ा फायर सर्विस टीम का धन्यवाद अदा किया गया।