Almora News:अल्मोड़ा: लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

0
ख़बर शेयर करें -

दुखद दुर्घटना

लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार

थानाध्यक्ष लमगड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

आज दिनांक 29.06.2026 को समय 14:00 बजे थाना लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर एक अल्टो कार संख्या UK04Z-5819 के अनियंत्रित होकर लगभग 20–25 फीट गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे।
सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक मय पुलिस टीम एवं आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लमगड़ा पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों घायलों को बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी व्यक्ति ग्राम विशौद बैगनिया से अपने गांव बलिया लौट रहे थे। दुर्घटना में चार व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं। मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही प्रचलित है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में मानसून का विकराल रूप: 72 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, नदियां उफान पर

*घायलों का विवरण*
1. गोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 45 वर्ष)
2. सचिन सिंह बिलवाल पुत्र राजेन्द्र सिंह बिलवाल, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 18 वर्ष)

यह भी पढ़ें 👉  खराब मौसम के बावजूद पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

🌸मृतकों का विवरण
1. राजेन्द्र सिंह बिलवाल पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 40 वर्ष)
2. जगदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 35 वर्ष)
3. लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 56 वर्ष)
4. पान सिंह पुत्र विशन सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 55 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *