Almora News:अल्मोड़ा में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: तीन थानों की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से शराब बेचते व पिलाते 3 गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

“ऑपरेशन प्रहार”

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जीरो टाँलरेन्स नीति के तहत चल रहा हैं संघन चेकिंग अभियान

कोतवाली चौखुटिया, थाना देघाट व थाना धौलछीना का नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही

03 अलग-अलग मामलों में अवैध रुप से शराब पिलाते व बेचते हुए पाये जाने पर 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

दिनांक 17.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री बलवन्त सिंह रावत* के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

🌸पहला मामला-

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम नौगांव अखेडिया में एक दुकानदारा बिशन  सिंह पुत्र श्री त्रिलोक सिंह निवासी नौगांव अखेडिया पो0 महाकालेश्वर, चौखुटिया अपनी आटा चक्की की दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाते हुए पाया गया। जिसके कब्जे से 03 पव्वे मैकडवल व्हिस्की नं0 01 व 02 पव्वे मैकडोवेल व्हिस्की आधी भरी व 01 पव्वा खाली मैकडोवल व्हिस्की व 01 पव्वा मैकडोवेल रम खाली व 01 बोतल खाली कमाण्डर एन चीफ रम व 01 पानी की बोतल, 04 ग्लास प्लास्टिक की बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली चौखुटिया में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Elections 2027: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल का इस्तीफा

 

🌸चौखुटिया पुलिस टीम-

1-अपर उ0नि0 श्री दीवान सिंह कोरंगा

2-हेड कानि0 राजेन्द्र प्रसाद

3-होमगार्ड कान्हा

🌸दूसरा मामला-

थानाध्यक्ष देघाट श्री अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम अगासपुर में एक दुकानदार हरीश सिंह नेगी पुत्र श्री सुदान सिंह निवासी ग्राम अगासपुर पो0 जयन्तेश्वर तह0 स्याल्दे थाना देघाट अल्मोड़ा अपनी परचुन की दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाते हुए पाया गया। जिसके कब्जे से 06 अध्धे व 01 अध्धा आधा भरा 8 PM गोल्ड विहस्की अंग्रेजी शराब, 05 अदद टेट्रापैक माल्टा देशी मसालेदार शराब, 03 अदद खाली अध्धे सोलमेट व्हिस्की, 02 अदद प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास, 01 अदद पानी की आधी भरी प्लास्टिक की बोतल बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 53वां कृषि विज्ञान मेला आयोजित, मटर की नई किस्म ‘वीएल श्रेष्ठ’ का लोकार्पण

🌸देघाट पुलिस टीम-

1-उ0नि0 गंगा राम सिंह गोला

2-अपर उ0नि0 गंगा प्रसाद

3-हेड कानि0 करुण मिश्रा

4-कानि0 नीरज बिष्ट

🌸तीसरा मामला-

थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुनील बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम बखरियाटाना में अभियुक्त गोविन्द सिंह मेहता पुत्र नारायण सिंह मेहता निवासी ग्राम बखरियाटाना थाना धौलछीना जनपद अल्मोड़ा अपनी दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाते हुए पाया गया। जिसके कब्जे से 01 आधी बोतल मैकडोवेल व्हिस्की व चार पव्वे मैकडोवेल व्हिस्की व दो गिलास स्टील के बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियिम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। 

🌸धौलछीना पुलिस टीम-

1-अपर उ0नि0 गोकुल प्रसाद

2-हेड कानि0 कुंदन लाल

3-हेड कानि0 सुरेंद्र नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *