Almora News:अल्मोड़ा: चितई मंदिर मार्ग पर टला बड़ा हादसा, फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया विशालकाय पेड़

0
ख़बर शेयर करें -

चितई मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा टला — फायर सर्विस अल्मोड़ा ने विशालकाय पेड़ हटाकर सुचारु कराया यातायात

मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के नेतृत्व में चला राहत एवं बचाव अभियान

वुडन कटर और रस्सियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद हटाया गया पेड़, आमजन को मिली राहत

आज दिनांक 18.05.2026 को समय लगभग 11:46 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि चितई मंदिर गेट के ऊपर सड़क किनारे एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिरने की स्थिति में है, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों पर खतरा बना हुआ है तथा मार्ग बाधित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।
सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा श्री नरेंद्र सिंह कुंवर के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पेड़ अत्यधिक विशाल एवं जोखिमपूर्ण स्थिति में होने के कारण फायर कर्मियों द्वारा पूरी सतर्कता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया।
फायर सर्विस टीम द्वारा वुडन कटर मशीन की सहायता से पेड़ की शाखाओं को काटा गया तथा रस्सियों के माध्यम से नियंत्रित तरीके से पेड़ को सड़क मार्ग से हटाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को पूर्ण रूप से साफ कर आवागमन सुचारु कराया गया।
फायर सर्विस की त्वरित एवं सूझबूझ भरी कार्यवाही से संभावित दुर्घटना टल गई तथा आमजन को बड़ी राहत मिली। स्थानीय लोगों द्वारा भी फायर सर्विस टीम की तत्परता एवं साहसिक कार्य की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  # Almoraमातृभूमि पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का लाल: राजौरी में 'ऑपरेशन शेरूवाली' के दौरान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद**

🌸राहत एवं बचाव कार्य में सम्मिलित फायर सर्विस टीम:
LFM किशन सिंह
FS DVR मुकेश पथनी
FM प्रियांशु कुमार
WFM आकांक्षा डसीला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *