Almora News:जिला अस्पताल में तकनीशियन नहीं, खून को सुरक्षित रखना हो रहा है मुश्किल

जिला अस्पताल में मरीजों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।तकनीशियनों की कमी बनी हुई है। पर्याप्त तकनीशियन नहीं होने से खून को सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कई बार मरीजों को प्लेटलेट्स, प्लाज्मा नहीं मिल रहे हैं।

🔹पांच पद स्वीकृत है लेकिन तीन पद रिक्त 

अस्पताल में जिले का एकमात्र ब्लड बैंक स्थापित है। अस्पताल लमगड़ा, जैंती, भनोली, ताकुला, धौलादेवी समेत कई स्थानों से मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इससे ब्लड बैंक से भी ब्लड लेने के लिए मरीजों का काफी दबाव रहता है। तकनीशियनों के पांच पद स्वीकृत है लेकिन तीन पद रिक्त चल रहे हैं।

🔹प्लाज्मा जैसे जीवनदायी कंपोनेंट्स नहीं निकल पा रहे 

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. विनिता गौरी को मिला प्रतिष्ठित ‘यूकॉस्ट युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार–2026’

आलम ये है कि अस्पताल में तैनात महज दो तकनीशियन लैब में रक्त जांच, खून को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। तकनीशियन की कमी से खून से प्लेटलेट, प्लाज्मा जैसे जीवनदायी कंपोनेंट्स नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल; डोनर लेकर पहुंची रेडक्रॉस, फिर भी रेफर हुई 12 वर्षीय बालिका

लैब तकनीशियनों के रिक्त पदों की जानकारी समय-समय पर निदेशालय को भेजी जाती है। नियुक्ति शासन स्तर से होती है- डॉ. एससी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल

Advertisement