Almora News:“ऑपरेशन प्रहार” में लमगड़ा पुलिस की सख्ती, बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 01 ठेकेदारों पर हुआ 5 हजार रुपये नगद चालान
श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों एवं किरायेदारों आदि का सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिस क्रम में आज दिनांक 09.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 01 ठेकेदार द्वारा बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत ₹5,000/- रुपये का नगद चालान किया गया।
