Almora News :एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अध्ययनरत 2000 से अधिक छात्राओं को पांच रुपये में मिलेगी सेनेटरी नैपकिन

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अध्ययनरत 2000 से अधिक छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। परिसर में 90 हजार रुपये से दो सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की गई हैं। मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालते ही छात्राओं को मशीन से सेनेटरी नैपकिन मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल के प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा: पंचेश्वर डैम, महेंद्रनगर ड्राई पोर्ट और पर्यटन विकास पर होगी अहम चर्चा

विवि के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एसएसजे विश्वविद्यालय की पहल पर परिसर के दृश्यकला संकाय और अपर कैंपस में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के घने रिहायशी इलाके में नर और मादा गुलदार की दस्तक, CCTV में कैद हुई चहलकदमी; निवासियों में दहशत

💠100 पैड की है क्षमता

अल्मोड़ा। एक मशीन में 100 पैड रखने की क्षमता है। स्थापित दो मशीनों में 200 पैड उपलब्ध रहेंगे।

Advertisement