Almora News:पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक सम्पन्न, धारानौला से विकास भवन तक सिटी बस सेवा का संचालन करने की उठी मांग

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक कल परिषद कार्यालय धारानौला में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों ओआरओपी टू की विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई।

🔹अवैध रूप से पार्क किए जाने वाले वाहनों के खिलाफ हो कार्रवाई 

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान: चौघानपाटा में उमड़ी भीड़, 210 करोड़ के कथित घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

रविवार को संगठन के अध्यक्ष आनंद बोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि सरकार को एमएसपी भी लागू करना चाहिए। उन्होंने करबला से धारानौला तक सड़क के किनारे अवैध रूप से पार्क किए जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही।

🔹यह लोग रहे मौजूद 

यह भी पढ़ें 👉  सरकारों को निजी स्वार्थ त्याग कर उत्तराखंड के विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए:गणेश गोदियाल

उन्होंने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए और बाघ के आतंक पर भी चिंता जताई। संचालन नगर संयोजक सुरेंद्र लाल ने किया। वहां पर पीजी गोस्वामी, केशव दत्त पांडे, विनोद गिरी, प्रकाश सिंह बोरा, त्रिलोक सिंह, सुरेश सिंह असवाल, गजेंद्र सिंह, दान सिंह आदि थे।

Advertisement