Almora News:कल होने वाली UKSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में हुआ बदलाव, जाने

0
ख़बर शेयर करें -

विमल प्रसाद, सीओ यातायात अल्मोड़ा द्वारा कल  दिनांक- 31 दिसम्बर रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती है, उक्त यातायात व्यवस्था में निम्नानुसार आंशिक परिवर्तन किया गया है।

कल दिनांक- 31 रविवार को अल्मोड़ा नगर की माल रोड पर प्रातः समय 8.00 बजे से अपराह्न समय 2.00 बजे तक वन वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त धारानौला रोड, एलआरसाह रोड व लोअर मॉल रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पेयजल संकट: दूषित पानी से मौतों पर हाईकोर्ट सख्त, DM और CMO समेत कई बड़े अफसर आज कोर्ट में तलब

उक्त के दृष्टिगत सभी से अनुरोध है कि कल दिनांक 31 दिसम्बर को नगर अल्मोड़ा में लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *