Almora News:अल्मोड़ा में भारी बारिश को देखते हुए, कल भी जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा से बड़ी खबर : भारी बारिश को देखते हुए कल अल्मोड़ा जिले के सभी स्कूल रहेंगेबंद.. आदेश जारी

अल्मोड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी दिनांक 3 अगस्त 2025 को 0 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 31 अगस्त 2025 से दिनांक ०2 सितम्बर २०२५ तक देहरादून, टिहरी, पौडी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधमसिंहनगर, जनपदों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चगने । वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गयी है, पुर्वानुमान के अनुसार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाये यथा भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सडक बन्द आदि घटनायें घटित हो सकती है, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने के दृष्टिगत जनपद कै समस्त शासकीय, अर्द्धशासीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों) एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रोंें दिनांक 01 सितम्बर 2025 को 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:बागेश्वर: SIR अभियान की प्रगति को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे ने ली समीक्षा बैठक, 99.75% नोटिस वितरित

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए दिनांक 01 सितम्बर (सोमवार) को जनपद अल्मोड़ा के समस्त शासकीय, अर्द्धशासीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान) एवं आंगनबाडी केन्द्र बंद रहेंगे। साथ ही जिला अधिकारी ने कहा किमुख्य शिक्षाधिकारी, अल्गोडा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, अल्मोडा को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाडी केन्द्रोंेंउक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्वित करायेंगे। विचलन की दशा मे सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *